जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के नजदीक दो कार में सवार होकर आए युवकों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक के साढ़े 27 हजार रुपये रुपये भी गुम हो गए। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो युवकों को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
खोखरी गांव निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 जुलाई को दुकान के रुपये जमा करने के लिए जा रहा था। जब वह हिंदू कॉलेज के पास पहुंचा तो गांव लोहचब निवासी अभिषेक, गांव कालवा निवासी शुभम व उनके साथी कार में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसके साढ़े 27 हजार रुपये गुम हो गए। आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर अभिषेक, शुभम को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।