फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी के सवा महीने बाद दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर हुई फरार

Sun, 21 Jul 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। बिटाना में ब्याही गई महिला शादी के सवा महीने बाद 60 हजार रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जुलाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 10 जून को उनकी बेटी की शादी सोनीपत जिले के बिटाना गांव में हुई थी। 7 जुलाई को मायके आई हुई थी। दो दिन रहने के बाद 9 जुलाई की रात में वह घर से फरार हो गई। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो इस बारे में पता चला। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर पता नहीं चला। जब उन्होंने उसके ससुराल में पता किया तो उन्होंने बताया कि वह यहां से खुशी-खुशी गई थी। जब ससुराल वालों ने घर के सामान की जांच की तो 60 हजार रुपये, सोने की 3 अंगूठी, सोने की 2 गलसरी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की बाली गायब मिली। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि गोहाना निवासी चरण सिंह मलिक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया है। उससे उसकी बेटी को जानमाल का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें