फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हैबतपुर पुल के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हनुमान नगर जींद निवासी 38 वर्षीय रामनिवास के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हनुमान नगर निवासी रामनिवास चिनाई का मिस्त्री था। वह नरवाना रोड स्थित सेक्टर-26 ग्रीन सिटी में लगा हुआ था। मंगलवार देर शाम वह दूसरे मिस्त्री पिंडारा निवासी सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर पंप पर तेल लेने के लिए गए थे। जब वह हैबतपुर पुल के पास गलत दिशा से सड़क पार कर रहे थे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने बाइक को टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें