फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत...लुधियाना-जाखल पैसेंजर का जींद तक विस्तार

विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी27-रेलवे जंक्शन जींद, जहां तक लु​​​धियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का विस्तार हुआ है। सं
विज्ञापन
जींद। जिला के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन को जींद तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे ने दस अगस्त को जारी आदेश में ट्रेन के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन लुधियाना से चलकर रात 11:30 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 54054 लुधियाना-जाखल पैसेंजर अब लुधियाना से जींद तक संचालित होगी। वर्तमान समय-सारणी के अनुसार ट्रेन लुधियाना से शाम 6:30 बजे रवाना होती है। जाखल पहुंचने का निर्धारित समय रात 9:40 बजे है। विस्तार के बाद यह ट्रेन जाखल से रात 9:50 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे जींद पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन 54053 जींद-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन जींद से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद जाखल पहुंचने का समय सुबह 5:10 बजे रहेगा और वहां से ट्रेन सुबह 5:20 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

आदेश में जाखल और जींद के बीच आने वाले सभी स्टेशनों पर व्यावसायिक ठहराव की अनुमति दी गई है। इसके प्राथमिक रखरखाव की जिम्मेदारी जींद को दी है। आदेश में यह भी कहा गया है कि विस्तार को जल्द से जल्द सुविधाजनक तिथि से लागू किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उद्घाटन ट्रेन को विशेष सेवा के रूप में चलाया जा सकता है और बाद में इसे नियमित लिंक में शामिल किया जाएगा।

वर्जन
इस ट्रेन के विस्तार से जींद-लुधियाना की ओर जाने वाले लोगों को भी सीधी पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। देर रात जींद पहुंचने और तड़के जींद से चलने वाली ट्रेन से यात्रियों को कनेक्टिविटी में भी लाभ मिलेगा। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें