फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाविप सोमनाथ शाखा ने स्थापना दिवस पर की जनसेवा

Sun, 12 Jul 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी08-जयंती देवी मंदिर के पास जरूरतमंदों को खाना खिलाते हुए शाखा सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारत विकास परिषद की सोमनाथ शाखा की तरफ से दो दिवसीय सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था ने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने के लिए जनसेवा किया। नौ जुलाई को जयंती देवी मंदिर नजदीक नंदीशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इस भोजन सेवा कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने भरपेट भोजन किया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य राहगीरों और जरूरतमंदों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था। वहीं दस जुलाई को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा विशेष सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर गरीब परिवारों के बीच मिठाई और फल वितरित किए गए। अंत में सभी ने संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में भी निरंतर जनसेवा जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राजेश ग्रोवर, सचिव शिवकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, गतिविधि संयोजक जसवीर सिंह, नरेश रोहिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें