संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रुपया चौक क्षेत्र के दुकानदारों की बैठक रविवार को शहर के निजी होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल जींद के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने की। सर्वसम्मति से रुपया चौक दुकानदार एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया गया। एडवोकेट नीरज मिगलानी को प्रधान और सुशील जैन को संरक्षक बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का गठन जल्द करने पर सहमति बनी।
नवनियुक्त प्रधान नीरज मिगलानी ने कहा कि वह सभी दुकानदारों को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। व्यापार मंडल जींद के प्रधान महावीर कंप्यूटर और सुनील वशिष्ठ ने कहा कि व्यापार मंडल करीब 30 वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि रुपया चौक एसोसिएशन अब व्यापार मंडल जींद से जुड़ गई है, जिसके साथ जिले की करीब 35 व्यापारिक यूनियनें संबद्ध हैं। व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए व्यापार मंडल हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक हरीश अलहाबादी, महासचिव कृष्ण लखीना, सत्यवान जैन, अनुज जैन, सुरेंद्र चौहान, मदन खुराना, भगवान दास मुंजाल, कुलदीप गुलाटी, प्रिंस आहूजा, बलराज गर्ग, सुमित जैन, चिराग मित्तल आदि मौजूद रहे।