फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण होने पर भीम आर्मी ही दिलाती है न्याय : रोहित वाल्मीकि

विज्ञापन
फोटो : 5बावल कार्यकारिणी गठन करते भीम आर्मी भारत एकता मिशन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बावल। आंबेडकर पार्क में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बावल कार्यकारिणी गठन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने की।
विज्ञापन

रोहित ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देश के किसी भी हिस्से में किसानों, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों का शोषण होता है तो भीम आर्मी ही एक ऐसा संगठन है जो पीड़ितों की आवाज बनकर सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से आवाज उठाता है और न्याय दिलाने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि संगठन महापुरुषों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और न्याय की लड़ाई में सदैव अग्रसर रहेगा। बैठक के उपरांत कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी राहुल मालाहेड़ा, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौहान, विधानसभा अध्यक्ष बावल रोहित भाटिया, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार, मीडिया प्रभारी विशाल बोड़वाल, ठेकेदार अशोक कुमार, मास्टर रविंद्र सिंह, अरुण कुमार कृष्ण, हरवंश, शैतान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें