फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत विकास परिषद केशव शाखा ने मनाया लोहड़ी उत्सव

विज्ञापन
12जेएनडी14: लोहड़ी मनाते हुए संस्था सदस्य। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद केशव शाखा, नरवाना द्वारा एक निजी स्कूल परिसर में लोहड़ी उत्सव भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के महिला, पुरुष व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

लोहड़ी प्रज्ज्वलन के साथ पारंपरिक गीत, लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। वक्ताओं ने लोहड़ी पर्व पर आपसी भाईचारे, सद्भाव और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। आयोजन के अंत में सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें