30जेएनडी18: मैढ सुनार सभा के सदस्य बैठक करते हुए। स्रोत : संगठन
जींद। मैढ़ सुनार सभा जींद की ओर से सेक्टर-6 स्थित महाराज अजमीढ़ मंदिर एवं सुनार धर्मशाला में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। वृंदावन से आए कलाकार भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को सभा की बैठक में लिया गया। सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी ने बताया कि सामाजिक सरोकारों के तहत 23 सितंबर को बहुउद्देशीय जन कल्याण सभा के सहयोग से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
महासचिव डॉ. राममेहर वर्मा ने युवाओं से रक्तदान व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। महासचिव डॉ. राममेहर वर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य नरेश कुमार सोनी व कन्हैयालाल सोनी, प्रेस सचिव जितेश कुमार और संगठन सचिव महाबीर सोनी मौजूद रहे।संवाद