फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भैयादूज...भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी19 : भाईदूज पर अपने भाई फाल्गुन को तिलक लगाती बहन सोनल। संवाद23जेएनडी19 : भाईदूज पर - फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
विज्ञापन
जींद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का भैयादूज पर्व जिले में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

वीरवार को बाजार में मिठाइयों, उपहारों, सूखे मेवों और तिलक सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। भैयादूज पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे तब से यह पर्व भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी रक्षा और लंबी आयु की कामना करती है।
शहर में यह पर्व धूमधाम से मिलकर मनाया गया जिससे रिश्तों की मिठास और भी गहरी हो गई। छोटे बच्चे भी इस पर्व की खुशी में शामिल होकर मिठाइयों और उपहारों का आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

वीडियो कॉल के जरिए मनाया भैयादूज
कई बहनों ने भाइयों को वीडियो कॉल के माध्यम से तिलक कर शुभकामनाएं दीं। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। रेखा, मेनका, खुशी, भावना और काजल ने कहा कि उनके भाई नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं। छुट्टी ना मिलने के कारण घर पर नहीं आ सकते इसलिए बहनों ने अपने भाईयों को वीडियों कॉल के द्वारा भाईदूज का पर्व मनाया। बहनें इस दिन भाइयों की पूजा करती है और तिलक लगाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें