23जेएनडी16-तहसील कार्यालय में रजिस्टरी को लेकर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
जींद। दिवाली की छुट्टियों के बाद वीरवार को सभी विभागों के दफ्तर खुले। इसको लेकर दफ्तरों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ तहसील कार्यालय में रही। रजिस्ट्री, फर्द, इंतकाल समेत अन्य काम को लेकर सुबह ही लोगों का जमावड़ा हो गया था।
त्योहारी सीजन पर कई दिनों से सरकारी दफ्तर बंद थे। नागरिक अस्पताल में भी आम दिनों के मुकाबले मरीजों की ज्यादा भीड़ दिखाई दी। जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय में पेंशन संबंधित परेशानी को लेकर लोग पहुंचे। दोपहर तक कार्यालय में काफी आवागमन के बाद शाम को भीड़ कम हुई।
कई दिन की छुट्टियों के बाद वीरवार को तहसील कार्यालय खुला। इसको लेकर तहसील में 40 रजिस्ट्री हुई। इसके अलावा फर्द, इंतकाल समेत अन्य कार्य भी सुचारू रूप से हुए।
- राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।