फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वच्छता पर दांव...200 अतिरिक्त सफाईकर्मी करेंगे शहर की सफाई, 2.18 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
26जेएनडी36: शहर में अर्जुन स्टेडियम के पास लगा गंदगी का ढेर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब नगर परिषद ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में फैली गंदगी के बाद अब परिषद प्रशासन ने पांच महीने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शहर को चमकाने के लिए 200 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी, जिन पर करीब 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे। मुख्य सड़कें, चौक-चौराहे और बाजार क्षेत्रों में गंदगी फैलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई थी।
नगर परिषद कार्यालय के आसपास भी लंबे समय तक कचरा जमा रहने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि हड़ताल समाप्त होने के बाद परिषद ने कचरा उठान का कार्य तेज किया लेकिन अभी भी कई इलाकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि शहर से अधिकांश कचरा उठाया जा चुका है और जल्द ही सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। शहर में जल्द होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था मजबूत करने का फैसला लिया है।
नई योजना के तहत चयनित एजेंसी पांच महीने तक शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करेगी। इसके लिए 200 सफाई कर्मियों को तैनात किया जाएगा जो अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर रात के समय भी सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि सुबह शहर साफ-सुथरा दिखाई दे।
शहर से प्रतिदिन निकलता है 125 टन कचरा
शहर से प्रतिदिन लगभग 125 टन कचरा निकलता है। घर-घर से कचरा उठाने का कार्य एक निजी एजेंसी को सौंपा गया है लेकिन एजेंसी ने अभी नियमित उठान शुरू नहीं किया है। फिलहाल एजेंसी की ओर से घरों पर बारकोड लगाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था शुरू होगी।
वर्जन
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। पांच माह के लिए सफाई कार्य नई एजेंसी को सौंपा जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और शहर को साफ रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए 200 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें