02जेएनडी18: एरिया सभा मीटिंग में पहुंचे लोग जानकारी लेते हुए। स्रोत वार्डवासी
जींद। नगर पालिका उचाना कार्यालय में वार्ड दस के लिए एरिया सभा की बैठक हुई। सचिव अशोक कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत बैठक में लाभार्थियों ने भाग लिया और अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया।
बैठक को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय में तीन विशेष काउंटर स्थापित किए गए थे। क्लर्क रामनारायण, सौरभ ने सरकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों के मानदंडों की बारीकी से जांच की।
डेटा एंट्री ऑपरेटर मंदीप कुमार, सुमन ने एक्सेल शीट और संलग्न दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों की सूची का मिलान किया। आरती, सोनिया ने लाभार्थियों की फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर और स्कीम की जानकारी को डिजिटल रूप में अपडेट किया।
विभिन्न लाभार्थी निर्मला, डिंपल, रीना, दीपांशु और अन्य के डेटा का सफलतापूर्वक मिलान किया गया। डीईओ विकास द्वारा की गई मुनादी के अनुसार लाभार्थी समय पर अपनी फैमिली आईडी और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे, जिससे प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी रही।
पूरी प्रक्रिया की निगरानी नियुक्त सदस्य सचिव सूरजमल अकाउंटेंट द्वारा की गई। इस डेटा सत्यापन का मुख्य उद्देश्य सरकारी लाभ को सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।