फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेलरखा स्कूल ने किया बेहतर प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी20-विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेलरखा स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल किए। अंशुल ने इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में प्रथम, गुरमीत ने रोबोटिक्स में प्रथम तथा सुनैना ने सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु ने इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में और दीपिका ने रोबोटिक्स में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं रोल-प्ले प्रतियोगिता में वर्णिका ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर प्रथम स्थान पाया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं और उन्हें नवाचार की ओर प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मॉडल, पोस्टर और रोल-प्ले के माध्यम से वैज्ञानिक सोच व नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदीप जागलान, सुनील कुमार, हरदीप सिंह, सुरेंद्र पूनिया, कपिल कुंडू, किरण आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें