06जेएनडी21: स्कूल में छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित करते हमारा परिवार के सदस्य। स्रोत : स्कूल
जुलाना । राजकीय पीएम श्री कन्या स्कूल में शनिवार को हमारा परिवार जुलाना इकाई ने प्राचार्य सुनील नेहरा की अध्यक्षता में जरूरतमंद छात्राओं को ऊनी वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कार्यपालक अभियंता कंवलजीत सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. योगेश नांदल तथा डॉ. हर्षिता अहलावत उपस्थित रही। हमारा परिवार संस्था की ओर से 215 छात्राओं को स्वेटर और अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। संवाद