जींद। रामराय गेट पर किराये के मकान से सामान लेकर लौट रहे दो युवकों पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रामराय गेट निवासी दिपांशु ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ताऊ ने कॉलोनी में ही मकान किराये पर लिया हुआ है। वह पिछले दिनों अपने ताऊ के बेटे शुभम के साथ स्कूटी पर सामान लेने गया हुआ था। लौटते समय राजू के परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। इसमें दोनों को काफी चोटें आईं। शहर थाना पुलिस ने दिपांशु की शिकायत पर कमल, अंकुर, नीलम, छोटा, बबलू के खिलाफ हमला करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।