फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक रहें, बुराई करने वाले की सच्चाई स्वयं बाहर आ जाएगी : श्रीपाल मुनि

Tue, 25 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना श्रीएसएस जैन स्थानक से विहार करके सुदर्शन संघ के नवीन मुनि महाराज, श्रीपाल मुनि महाराज बड़ौदा पहुंचे। बड़ौदा गांव में प्रवचन के बाद विहार कर खटकड़ गांव पहुंचे। बड़ौदा गांव में प्रवचन करते हुए नवीन मुनि महाराज ने कहा कि आपसे अगर कोई जलन करता है तो समझो आप उससे बेहतर हो। जो भाग्य में होता है वो भाग कर नहीं जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भाग्य में नहीं है आप कितनी कोशिश कर लो वो आपको मिलेगा नहीं। इसलिए मेहनत जीवन में करते रहे हमेशा सच का रास्ते चुने। धन कमाने के लिए किसी के साथ रिश्ते नहीं बनाए बल्कि रिश्ते दिल से बनाए। दिल से बनाए हुए रिश्ते लंबे चलते हैं। वहीं लालच के बनाए रिश्ते कुछ दिन में टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि फूंक मार कर दीये को बुझा सकते है, किंतु अगरबत्ती को नहीं, क्योंकि जो सुगंध फैलाता है उसे कोई बुझा नहीं सकता है। इसलिए अगरबत्ती की तरह सुगंध फैलाते रहें। हमेशा सकारात्मक सोच से काम करते रहें जो आपका बुरा सोचते हैं, जो आपके पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं उनकी सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। किसी की बुराई पीठ पीछे करने का मतलब ये होता है कि आप हर मामले में उस व्यक्ति से पीछे है। बुराई करने से किसी का बुरा नहीं होता बल्कि जो बुराई करता है वो दूसरों की नजरों में अपने आप गिर जाता है। इसलिए किसी की बुराई करने से अच्छा है अच्छे कर्म करें ताकि फल उसका अच्छा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें