फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम ने पकड़ी तेजी

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी12: डाकघर रोड पर चल रहा पाइन बिछाने का काम। संवाद - फोटो : ramban
विज्ञापन
उचाना। शहर में पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने का तेजी से चल रहा है। वार्डों के गलियों के बाद बाजारों में पानी की पाइन लाइन बिछाने के काम ने तेजी पकड़ी है। काफी लंबे समय से लोग पाइप लाइन बिछाने की मांग कर रहे थे। उचाना कलां के खेड़ी मंसानिया रोड पर स्थित जलघर में नहरी पानी पहुंचेगा। यहां से पीने के पानी की सप्लाई होगी। उचाना कलां के अंडरपास के पास बूस्टिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा ताकि पानी सप्लाई को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। हर घर में पीने का पानी पहुंचे इसको लेकर 17 करोड़ से होने वाले कार्य का शिलान्यास विधायक देवेंद्र अत्री ने किया था। कर्मबीर, सुलतान, बलजीत, सुखबीर ने कहा कि शहर में पीने के पानी की पाइप कई वार्डों की गलियों में नहीं थी तो बाजारों में जो दुकान, पीछे मकान हैं वहां भी पीने के पानी की पाइप लाइन नहीं होने से परेशानी हो रही थी। अब पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। जहां-जहां पाइप लाइन नहीं है, वहां पर पाइप लाइन बिछाने के साथ जो पाइप लाइन काफी पहले की होने के साथ गहरी हो चुकी है। वहां भी नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है ताकि सप्लाई में जो गंदा पानी आने की समस्या होती है वो दूर हो सके। जनस्वास्थ्य विभाग जेई पुनीत साहू ने कहा कि पाइन लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें