फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 किसानों को बैटरी चलित स्प्रे पंप किए वितरित

Mon, 03 Mar 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी01-अलेवा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में किसानों को स्प्रे पंप वितरित करते हुए अधिकारी।
विज्ञापन
अलेवा। कृषि व किसान कल्याण विभाग खंड अलेवा ने विभाग की आत्मा योजना के तहत किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसमें 50 किसानों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से बैटरी चलित स्प्रे पंप वितरित किए गए। इससे वह अपने खेतों में कीटनाशक व पोषक तत्वों का छिड़काव कर सकेंगें। इस आधुनिक उपकरण से किसानों की श्रम शक्ति की बचत होगी और उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करना और उन्हें आधुनिक उपकरणों के उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण शिविर में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण और जैविक खेती के महत्व पर जानकारी दी। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी सांझा की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. मांगेराम, डॉ. नेहा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अनिश कुमार, डॉ. डिंपल सिंह, डॉ. मेजर सिंह और सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें