फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैंक रोड एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, सावर गर्ग को संरक्षक और मुकेश गोयल को सलाहकार बनाया

विज्ञापन
27जेएनडी10: मुकेश गोयल।
विज्ञापन
जींद। बैंक रोड एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अशोक गोयल ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग को संरक्षक और युवा समाजसेवी मुकेश गोयल को सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बैंक रोड के दुकानदारों ने एकजुट होकर नई एसोसिएशन का गठन किया था जिसमें सर्वसम्मति से अशोक गोयल को प्रधान चुना गया था। संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी के उद्देश्य से अब अनुभवी और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नवनियुक्त संरक्षक सावर गर्ग और सलाहकार मुकेश गोयल ने एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को साथ लेकर बाजार की समस्याओं का समाधान करवाने, व्यापारिक हितों की रक्षा करने और बैंक रोड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधान अशोक गोयल ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से बैंक रोड को एक आदर्श बाजार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

27जेएनडी10: मुकेश गोयल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें