27जेएनडी09: रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: संग
जींद। मैन्युफैक्चरिंग वेलफेयर एसोसिएशन सदस्य राजकुमार वर्मा की ओर से रोहतक रोड पर धार्मिक भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक भावना से आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब ने शिरकत की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्य अतिथि अमित खर्ब को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्वरित कार्रवाई करने और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए उनकी सराहना की। एसोसिएशन के प्रधान सतीश कुमार ढिल्लो ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार गोयल, मुकेश सिंगला, सावर गर्ग, राजीव गोयल, राजेश सैनी, राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार मौजूद रहे।