फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Mon, 31 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी25-ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बैंक के बाहर एकत्रित हुए बैंक कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। पंजाब एंड सिंध बैंक मैनेजमेंट की स्टाफ ट्रांसफर नीति को कर्मचारी विरोधी करार देते हुए बैंक कर्मचारियों ने मेन ब्रांच के बाहर प्रदर्शन किया। मार्च के अंत में क्लॉजिंग के कारण बैंक खुले थे।
विज्ञापन

रविवार को प्रधान लोकेश व महासचिव प्रद्युम्न ने बताया कि सरकार ने गलत तरीके की ट्रांसफर नीति को लागू किया है। इसका सभी कर्मचारियों को विरोध है। यह नीति वापस ली जाए। दोपहर को पंजाब एंड सिंध बैंक की पूरे जिले की शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी रविवार को जींद में गोहाना रोड पर डीआरडीए के सामने की हुडा मार्केट स्थित बैंक की मेन ब्रांच के बाहर जमा हुए। कर्मचारी और अधिकारी नेताओं ने कहा कि स्टाफ के ट्रांसफर की जो नीति बनाई गई है, वह पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन हरियाणा के मुकेश भारद्वाज, दलजीत व मैनेजर विशाखा ने कहा कि स्टाफ के ट्रांसफर की जो नीति बनाई गई है, उसमें स्टाफ के हितों और सुविधाओं का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। ट्रांसफर नीति को फेडरेशन पूरी तरह से नकारती है और सोमवार को बैंक प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस देगी। जब तक कर्मचारी विरोधी ट्रांसफर नीति वापस नहीं ली जाती, तब तक फेडरेशन चेन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें