16जेएनडी02: हांसी ब्रांच नहर। संवाद
जींद। गर्मी बढ़ने के साथ नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में नहाने के दौरान हो रहे हादसों को देखते हुए जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें आमजन पर पाबंदी लगाई गई है और विभाग को नहरों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना सुरक्षा उपाय नहरों व गहरे जल स्रोतों में नहाने के दौरान हादसे हो जाते हैं। तेज बहाव, अधिक गहराई और पानी की सही जानकारी न होने के कारण छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। युवाओं से आग्रह है कि मनोरंजन या सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं।
नहरों में नहाना, नहर किनारे बैठकर शराब पीना या किसी भी प्रकार का नशा करना न केवल खतरनाक है बल्कि कानूनन भी गलत है। सभी थाना प्रभारी संवेदनशील स्थानों, तालाबों और नहरों पर नियमित गश्त बढ़ाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
16जेएनडी02: हांसी ब्रांच नहर। संवाद