फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय स्कूल काब्रच्छा का रहा शानदार परिणाम

Sun, 17 May 2026 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी21: काब्रच्छा स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित की गए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काब्रच्छा में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों में कुल 72 विद्यार्थियों में से सभी 72 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे तथा 32 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। कला संकाय के छात्र उज्ज्वल ने 495 अंक प्राप्त कर जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया। दसवीं में 76 विद्यार्थियों में से 75 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे तथा 21 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की। छात्र कर्मजीत ने 468 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रधानाचार्य बीके दत्त, विद्यालय प्रभारी मक्खनलाल, सरपंच संदीप कुमार, एसएमसी प्रधान प्यारेलाल, शिक्षक वीरेंद्र, मदन, नरेंद्र, दीपक, संदीप नैन, संजीव, अनिल, मालीराम, विकास, विक्रम, विजय, सुदेश, सोनिया आदि सहित सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें