फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में संस्कार और शिक्षा का संतुलन जरूरी : कर्मवीर सैनी

विज्ञापन
23जेएनडी20 : सीआरएसयू में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में रविवार को भारत विकास परिषद की वीर शाखा की ओर से राज्यस्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और तर्क क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि आधुनिक प्रतिस्पर्धा के युग में जहां उत्कृष्ट शिक्षा जरूरी है। वहीं अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों का होना भी उतना ही आवश्यक है। शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि छात्रों का समग्र विकास ही वास्तविक शिक्षा का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र का भविष्य है और यदि वे उच्च शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाते हैं तो देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की वीर शाखा के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रसार करना है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें