25जेएनडी26-गायों को हरा चारा खिलाते हुए गोशाला कमेटी सदस्य प्रवीण जैन। स्रोत सदस्य
जींद। गोशाला कमेटी सदस्य प्रवीण ने वीरवार को बाबा फुल्लू साध गोशाला कापड़ो का निरीक्षण किया। यहां पर सफाई व्यवस्था, गोशाला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
उन्होंने कहा कि गायों की सेवा हर किसी को करनी चाहिए। गायों की सेवा भगवान कृष्ण भी करते थे, इसलिए उन्हें ग्वाला भी कहा जाता है। जितना हो सके हमें गोशालाओं में दान करना चाहिए। गाय का दूध लाभकारी होता है बच्चों को गायों का दूध पिलाना चाहिए। संवाद