फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली-बठिंडा रेल मार्ग पर डायमंड क्रॉसिंग का काम पूरा

विज्ञापन
25जेएनडी21-बड़ी क्रेनों की सहायता से पुरानी डायमंड क्रॉसिंग को निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। दिल्ली डिवीजन के अंतर्गत दिल्ली–बठिंडा रेल मार्ग पर डायमंड क्रॉसिंग का वीरवार को कार्य किया गया। रेलवे की ओर से करीब चार घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान अत्याधुनिक तकनीक और भारी मशीनों की मदद से पुराने डायमंड क्रॉसिंग को हटाकर नया तैयार किया गया ढांचा स्थापित किया गया। यह कार्य ड्रोन की निगरानी में हुआ। इस कारण 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन प्रभावित हुई।
यह पूरा कार्य दिल्ली डिवीजन के डीईएन फॉर अभिषेक बाघला की देखरेख में हुआ। उन्होंने कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। यह डायमंड क्रॉसिंग लगभग 30 साल पुरानी है।
विज्ञापन

डायमंड क्रॉसिंग रेलवे ट्रैक की एक यह एक विशेष संरचना होती है जहां दो अलग-अलग रेल मार्ग एक-दूसरे को क्रॉस करते हैं। यह व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर ही देखने को मिलती है, क्योंकि इसके रखरखाव और संचालन में उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता की आवश्यकता होती है। मरम्मत कार्य के दौरान पुराने डायमंड क्रॉसिंग को दो टुकड़ों में काटकर क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।
इसके बाद पहले से तैयार नई डायमंड क्रॉसिंग को उसी स्थान पर बड़ी मशीनों की मदद से उठाकर फिक्स किया गया। पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया गया, ताकि रेल परिचालन जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। डीईएन फॉर अभिषेक बाघेल ने बताया कि बताया कि मरम्मत के बाद इस खंड पर ट्रेनों की गति और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन


-

वीरवार को दिल्ली बठिंडा रेलवे मार्ग पर डायमंड क्रॉसिंग को बदलने का काम हुआ। इसके लिए करीब 4.30 घंटे तक ब्लॉक रहा। इस क्रॉसिंग के बदले जाने से अब गाड़ियों की स्पीड लिमिट पांच है उसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। –रणधीर नैन, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन नरवाना।

25जेएनडी21-बड़ी क्रेनों की सहायता से पुरानी डायमंड क्रॉसिंग को निकालते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें