पेपर रद्द होने के बाद राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर खड़े विद्यार्थी।
- फोटो : Jind
जिले में सोमवार को होने वाली बीए प्रथम वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। पेपर पाठ्यक्रम से बाहर से आया हुआ था। जब विद्यार्थियों ने पेपर देखा तो इसकी शिकायत परीक्षा अधीक्षक से की। इसके बाद इस पेपर को रद कर दिया गया। जल्द ही यह पेपर दोबारा लिया जाएगा। जानकारी के लिए परीक्षा रद्द होने की वजह से 15 कॉलेजोें के 2500 के लगभग विद्यार्थी बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक, राजकीय कॉलेज की प्राचार्य शीला दहिया ने बताया कि जब पेपर बच्चों को दिया गया तो उन्होंने बताया कि वह पाठ्यक्रम से से बाहर का है। इसके बाद परीक्षा अधीक्षक से इसकी शिकायत की। परीक्षा अधीक्षक ने जब चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में पता किया तो वहां से बताया गया कि पेपर सिलेबस से बाहर का होने के चलते इसे रद कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना था कि उन्होंने इस पेपर के रद होने से काफी निराशा हैं और उन्होंने काफी तैयारियां की हुई थीं। इस ठंड में उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सफीदों कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणबीर कौशल ने कहा कि आज बीए प्रथम वर्ष का पेपर था और सभी परीक्षार्थियों को पेपर बांट दिए गए थे। परीक्षार्थियों ने शिकायत की कि पेपर सिलेबस से बाहर का है, जिसके चलते सीआरएसयू से उन्हें मेल भी आई कि आज पेपर रद्द कर दिया गया है। पेपर की आगामी तिथि अभी तय नहीं की गई है। जो भी तिथि निर्धारित होगी उसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी जाएगी।