29जेएनडी10-मच्छर जनित रोगों से बचाव बारे विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के
जींद। जिले में स्वच्छता अभियान, डायरिया व मलेरिया से बचाव ही समाधान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम किए जा रहे है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बरसात के मौसम में होने वाली मच्छर जनित बीमारियों से बचाव बारे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जल संरक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन हरियाणा की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महिलाओं, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, ग्राम जल व सीवरेज समिति के सदस्य, जल संरक्षण, जल जांच के साथ-साथ जल के उचित प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है। जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहने दें। इसके अलावा अपने घरों के आसपास गंदा पानी एकत्रित नहीं होने दें।