09जेएनडी04-शाहपुर गांव में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के तहत सब सेंटर शाहपुर में स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण कुमार ने गांव शाहपुर में मच्छर जनित बीमारियों के बारे में घर-घर सर्वे किया। इसमें घरों में रखे पानी के ड्रम, होदी, कूलर, टंकी, मटके, गमले, फ्रिज की पीछे की वेस्ट ट्रे और छत पर पड़े कबाड़ में डेंगू के लार्वा की जांच की। घर-घर सर्वे के दौरान बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टिका बनाई और उचित उपचार देकर मलेरिया से बचाव के बारे में पंपलेट भी बांटे गए।
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इससे बचाव के लिए अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दें। अगर पानी जमा है तो उसमें काला तेल डाल दें। कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें। इस मौके पर सरला, पिंकी, कविता, सुनहरी, भरपाई, सुनील, सोनू, जीवन और अजय मौजूद रहे। संवाद