फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में 11वीं की छात्रा अवनी ने जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
25जेएनडी15-प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अवनी को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में खंड के विभिन्न विद्यालयों के कुल 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंंने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण, हरित तकनीक और आइसबर्ग खींचकर लाने जैसे विषयों पर ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति को पंख देती हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका एमएम कॉलेज के असिस्टेंट प्रो. राजेश, पिंकी और कीर्ति बेनीवाल ने निभाई। प्रथम स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की 11वीं की छात्रा अवनी ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर राजकीय हाई स्कूल खरड़वाल की 10वीं की छात्रा प्रिया रही।
विज्ञापन

तृतीय स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की 12वीं की छात्रा मानसी रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार पीएमश्री स्कूल उझाना के 10वीं के छात्र कार्तिक ने हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ा वैश्विक मुद्दा है और विद्यार्थी अपने नवाचारों से इस चुनौती का समाधान खोजने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ और एनएसएस के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें