फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लेखिका अंशुल तोमर को मिला भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार

विज्ञापन
03जेएनडी15: अंशुल।
विज्ञापन
जींद। साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जींद की लेखिका अंशुल तोमर को ‘भारत रत्न राष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जीवरण फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। अंशुल ने कविता, कहानी और उपन्यास लेखन के माध्यम से साहित्य जगत में अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से जींद जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
विज्ञापन

अंशुल तोमर लेखिका, उपन्यासकार, कहानीकार और कवयित्री के रूप में सक्रिय हैं। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों, जीवन के अनुभवों और रचनात्मक विचारों की झलक मिलती है। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में कविता संग्रह ‘बुने हुए शब्द’ के अलावा ‘बेटियों से भरा घर’, ‘जीवन एक अभयारण्य’ और ‘मौन वादे’ शामिल हैं।
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अंशुल ने इसे गर्व और प्रोत्साहन का विषय बताया। उन्होंने यह पुरस्कार अपने पति विकाश विजयराज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी साहित्यिक यात्रा में पति का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है। परिवार का साथ रचनात्मक सफर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


लेखन के प्रति समर्पण को मिली पहचान
अंशुल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ साहित्य सृजन करने के लिए प्रेरित करेगा। उनके अनुसार, साहित्य विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें