फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोर कुमार के नगमों पर झूमे दर्शक, वंशिका की प्रस्तुति ने बांधा सुरों का समा

विज्ञापन
02जेएनडी24-गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देती वं​शिका। संवाद
विज्ञापन
जींद। महान गायक किशोर कुमार के 97वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आवाज की कशिश’ संगीत कार्यक्रम में रविवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का सभागार किशोर कुमार के सदाबहार गीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन

जय बाबा की वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 46 प्रतिभागियों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने चार अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागी वंशिका ने ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’, ‘यहां कल क्या हो किसने जाना’, ‘मेरे सपनों की रानी’ और ‘पल-पल दिल के पास’ जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। सुरों से सजे माहौल में दर्शक भी गीतों के साथ गुनगुनाते नजर आए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के प्रधान राजिंदर मल्होत्रा की अध्यक्षता में और प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एंकर डॉ. सुनील सैनी के नेतृत्व में किया गया। इसमें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं, सीआरएसयू के कुलपति प्रो. रामपाल सैनी, डॉ. मीना शर्मा और डेयरी एसोसिएशन के प्रधान रमेश ढिल्लों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके।
संगीत समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम : मिड्ढा
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि संगीत समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल नई प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

02जेएनडी24-गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देती वंशिका। संवाद

02जेएनडी24-गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देती वंशिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें