फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावधान! लाल बत्ती पार की तो हो जाएगा ऑनलाइन चालान

विज्ञापन
09जेएनडी02-नरवाना में लाल बत्ती पर चल रहा सीसीटीवी लगाने का काम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। सावधान! यदि आपने लाल बत्ती पार की तो ऑनलाइल चालान हो जाएगा। जिला प्रशासन ने शहर की लाल बत्तियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। नरवाना शहर में लगी लाल बत्तियों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। वहीं, जींद शहर में भी जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद चालान की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जींद और नरवाना शहर में वाहन चालक यातायात नियमों का पालन किए बिना ऐसे ही लाल बत्तियों को पार कर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, यातायात नियमों का भी उल्लंघन होता है, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद चालक वाहन पार नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर उनके वाहन की नंबर प्लेट सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो जाएगी और उसके बाद यातायात पुलिस वाहन नंबर को स्कैन करेगी। वाहन के मालिक का पता लगने पर चालान को मालिक के घर ऑनलाइन भेज दिया जाएगा। न भरने पर जुर्माना या वाहन को भी जब्त किया जाएगा। गौरतलब है कि लाल बत्ती लगने से पहले हर समय जाम की समस्या बनी रहती थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए लाल बत्ती लगवा दी, लेकिन फिर भी वाहन चालक बिना नियमों का पालन कर लाल बत्ती को पार कर चले जाते थे। इसको लेकर यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई थी।

बॉक्स

जींद में दो और नरवाना शहर में तीन जगह है लाल बत्ती

जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिले में पांच जगह लाल बत्ती लगवाई हुई है, ताकि वाहन चालकों को जाम से परेशान न होना पड़े। जींद शहर में पुराना बस अड्डा और पटियाला चौक पर लाल बत्ती लगाई हुई है। हालांकि पटियाला चौक पर बत्ती पांच-छह साल पहले लगाई गई थी, जबकि पुराना बस अड्डा पर लगभग एक साल पहले लगाई गई थी। इसके साथ-साथ नरवाना शहर में लघु सचिवालय स्थित चौक, विश्वकर्मा चौक और पुराना बस अड्डे पर लगाई गई, जिनका वाहन चालक पालन नहीं कर रहे थे। अब सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद चालकों को नियमों का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

सड़क सुरक्षा की बैठक में डीसी ने दिए थे निर्देश

जनवरी की 14 तारीख को सड़क सुरक्षा की बैठक लघु सचिवालय में हुई थी। बैठक में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नरवाना और जींद शहर में लगी लाल बत्तियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। फिलहाल चालक यातायात नियमों की पालना नहीं की जा रही है। वाहन चालक लाल बत्तियों को बिना रुके पार कर रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इसलिए जिले की सभी लाल बत्तियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के चालान किए जा सके।

वर्जन

जिले में लाल बत्तियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद लाल बत्ती पार करने वाले वाहन चालकों के चालान ऑनलाइन उनके घर भेजे जाएंगे। नरवाना में सीसीटीवी लगाने का कार्य चल रहा है और फिर जींद शहर में भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


-शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें