09जेएनडी21: खो खो संघ की कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारी। संस्थ
- फोटो : संवाद
जींद। शहर के एक निजी होटल में हरियाणा राज्य खो-खो संघ का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी के तौर पर पवन कुमार ने शिरकत की।
इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को प्रधान, राजकमल ढांडा उप प्रधान, मनीराम सह सचिव, बलवान सिंह महासचिव, सतपाल सिंह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
चुनाव प्रक्रिया में हरियाणा प्रदेश के सभी जिले के खो-खो संघों के सचिव और प्रधानों ने भाग लिया। महासचिव बलवान सिंह ने सभी निर्वाचित सदस्यों और जिला खेल इकाइयों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर आभार जताया।