फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों के शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तीन दिन पहले सफीदों में शराब ठेके पर बैठे ठेकेदार गौरव अग्रवाल की हत्या करने के आरोपियों को पकड़ने गई सीआईए की टीम पर दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली सीआईए की गाड़ी को लगी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सीआईए टीम द्वारा चलाई गई गोली भाग रहे बदमाशों के पैर में लगी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान साहनपुर निवासी अमन राठी व डेविड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि सफीदों में शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करने के दोनों आरोपी सफीदों रोड की तरफ जा रहे हैं। जब सीआईए टीम मौके पर पहुंची तो निर्जन व पिंडारा रोड की तरफ दोनों बदमाश जाते दिखाई दिए। इस दौरान सीआईए टीम की गाड़ी को देखकर बदमाशों ने दो गोलियां सीआईए टीम पर चलाई। जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी को लगी, जबकि दूसरी गोली सीआईए के एक कर्मचारी की बगल से निकल गई। इस दौरान बचाव के लिए सीआईए की टीम ने गोलियां चलाई तो दोनों आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें पुलिस द्वारा चलाई गली गोली बदमाशों के पैर में लगी। जिससे दोनों घायल होकर गिर गए। जिसके बाद सीआईए की टीम ने दोनों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया।
जितेंद्र हत्याकांड का बदला लेने के लिए करवाई थी गौरव अग्रवाल की हत्या
ठेकेदार गौरव अग्रवाल की हत्या लगभग चार वर्ष पहले शराब ठेकेदार जितेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए साहनपुर निवासी देवेंद्र ने करवाई थी। दोनों बदमाशों को शराब ठेकेदार की हत्या के लिए देवेंद्र ने ही भेजा था, जबकि देवेंद्र इस वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन

सीआईए टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठेकेदार की हत्या के आरोपियों की पहचान साहनपुर निवासी डेविड व अमन राठी के रुप में हुई थी। जिसको सीआईए सूचना के आधार पर पकड़ने के लिए गई थी, लेकिन दोनों बदमाशों ने सीआईए के टीम पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

-अमित कुमार पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें