फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एमडीयू में सीनियर छात्रा से दोस्ती को लेकर छात्र की पीठ में घोंपा सुआ, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सीनियर छात्रा से दोस्ती को लेकर हुए झगड़े में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र समचाना निवासी वंश (18) की पीठ में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया। आरोपी छात्र पीठ में चार इंच तक धंसा सुआ छोड़कर मौके से भाग गए। पीजीआई में ऑपरेशन के बाद सुआ निकाला गया जहां छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
जिले के समचाना गांव निवासी सूरज ने बताया कि उनके छोटे भाई वंश ने इसी साल एमडीयू में बीए प्रथम वर्ष इतिहास में दाखिला लिया था। सोमवार सुबह वंश एक सीनियर छात्रा के साथ सतनाम कैंटीन के पास पार्किंग में बैठा था। इसी दौरान सीनियर छात्र आया और उसे छात्रा से बातचीत ने करने के लिए बोला।
विज्ञापन

सूरज का आरोप है कि आरोपी छात्र वंश की दूसरी तरफ बुलाकर ले गया। वहां पहले से करीब 10 छात्र और मौजूद थे। इनमें से कई के पास सुए थे। आरोपी छात्र ने लड़की से बातचीत न करने के लिए बोला। वंश ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र वंश की पीठ में सुआ घोंपकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी घायल छात्र को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर ले गए।
..........
बोलने में असमर्थ है छात्र
वारदात की सूचना पाकर पीजीआई थाने से पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने वंश को अनफिट घोषित कर दिया। डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन करके पीठ में धंसे सुए को बाहर निकाला। थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि घायल छात्र के फिट होने पर बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
.......
छात्रा बोली-मेरी भी जान को खतरा, आरोपी लगातार कर रहे पीछा
घायल वंश के भाई सूरज ने बताया कि छात्रा सूचना पाकर घटनास्थल पर आई। कह रही थी कि उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। वह किसी से भी बात कर सकती है। आरोपी छात्र बेवजह दबाव बना रहे हैं। लड़की का आरोप है कि आरोपी छात्र लगातार पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे थे। ...

परिजनों ने पूछा-हथियार लेकर कैंपस में कैसे पहुंचे युवक?

घटना के बाद वंश के बड़े भाई सूरज का कहना है कि यदि विवि के प्रवेश द्वारों पर जांच की जाती तो हमलावर हथियार के साथ अंदर न आते। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करेंगे। वंश की बुआ मंजू ने भी कहा कि परिवार अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विश्वविद्यालय भेजते हैं, ऐसे में परिसर में इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाती हैं। परिवार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


......
वर्जन
विवि के छात्र वंश पर जानलेवा हमला हुआ है। इसमें विवि के ही सीनियर छात्रों का नाम आ रहा है। विवि भी अपने स्तर कार्रवाई करेगा।
- प्रो. राजेश पुनिया, प्रॉक्टर एमडीयू।
-
पहले भी हो चुकी हैं विवि में हिंसक घटनाएं
- 5 जनवरी 2025 : छात्र विक्की पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।
- 16 दिसंबर 2025: लॉ डिपार्टमेंट के बाहर स्कॉर्पियो से विद्यार्थियों को कुचलने का प्रयास किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।
- 17 फरवरी 2026: लाइब्रेरी के बाहर दो छात्र गुटों में झगड़े और मारपीट हुई थी।
- 26 अगस्त 2026: एफडीसी कैंटीन के पास देव सिंह पर समूह में आए युवकों पर हमला करने का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें