09जेएनडी10: कसूहन गांव में कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। सैन समाज के सेलपाड़ परिवार ने कसूहन गांव के कसूहन-घोघड़िया रोड पर दादी सती मंदिर की मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। मंच संचालन संदीप सेलपाड़ ने किया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
500 गज में मंदिर का निर्माण सेलवाड़ परिवार ने करवाया है। विधायक के समक्ष कमेटी ने मंदिर के आस-पास दो कमरे, पार्क, चहारदीवारी, पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की । विधायक ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर काम कर रही है। सबको साथ लेकर सभी के सहयोग से उचाना को पूरे प्रदेश में सबसे मॉर्डन हलका बनाएंगे। हर वर्ग के हित को लेकर भाजपा काम कर रही है। साधारण परिवार के बेटे को उचाना से उम्मीदवार बनाया गया ये भाजपा में ही संभव है। जो वादे भाजपा करती है उसे पूरा करती है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत कसूहन, रामचंद्र अत्री, सुरेश कुमार, सत्यनारायण, विनोद कुमार, बलजीत व अन्य मौजूद रहे।
09जेएनडी10: कसूहन गांव में कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद