फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में 15 हजार रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों काबू

Sat, 08 Mar 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जींद में सदर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एएसआई महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एसीबी करनाल को दी शिकायत में बताया था कि 2 मार्च की रात को वह, उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सो रहे थे। तभी बाइकों पर 8-9 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपये की नकदी लूटकर भाग गए थे। हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। उसके साथ बरसाना गांव का छोटा भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
आरोप है कि एएसआई महेंद्र मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा था। कार्रवाई के बदले में 15000 रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत पर एएसआई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एसीबी ने जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने एएसआई महेंद्र को 15 हजार रुपये दिए। रुपये देते ही टीम ने आारोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें