गांव भिड़ताना में पिता-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने के आरोपी एएसआई को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पुलिस कर्मचारी कैथल जिले में एएसआई के पद पर कार्यरत है। गांव भिड़ताना निवासी भूपेश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पांच अगस्त की सुबह उसका पिता देवा सिंह प्लॉट पर बैठा था। इसी दौरान प्लॉट पर कब्जा करने की इरादे से गांव के ही जयपाल ने परिवार के सदस्यों के साथ तेजधार हथियार, लाठी, डंडों से लैस होकर आए और उस पर हमला कर दिया।
उसके शोर मचाने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने भूपेश की शिकायत पर गांव भिड़ताना निवासी एएसआई जयपाल तथा उसकी पत्नी, सतपाल तथा उसकी पत्नी, बबली, भोला, छेला, काला, सीटू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई जयपाल को गिरफ्तार कर लिया।