नरवाना। कवि, गीतकार और लेखक असीम राना को साहित्य के क्षेत्र में दिए योगदान के लिए द्वितीय प्रोफेसर रामरत्न शर्मा साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मानव मित्र मंडल द्वारा उनके संस्थापक स्व. रामरत्न शर्मा की स्मृति में दिया जाता है।
सचिव नरेश वत्स ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने हेतु यह पुरस्कार गत वर्ष आरंभ किया गया था। असीम राना की अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। उनके लिखे गीत देश के नामचीन गायक अपनी आवाज दे चुके हैं। वे न केवल लेखन बल्कि मंच संचालन और अभिनय में भी सिद्धहस्त माने जाते हैं। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र, रजत कमल और 51,000 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। सम्मान समारोह की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी जिसमें देशभर से ख्याति प्राप्त साहित्यकार भाग लेंगे। इस आयोजन में एसडी महिला महाविद्यालय, लायंस क्लब, नारायण सेवा संस्थान और साईं समिति का भी सहयोग रहेगा। बैठक में दिनेश गोयल, अनिल गर्ग, कर्मचंद मित्तल, महावीर गुप्ता, अचल मित्तल, सुमित गर्ग, कल्पना शर्मा, शालू गर्ग, सुमन ढांडा, रानी चितारा और राहुल शर्मा मौजूद रहे।