फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्दी बढ़ते ही बाजारों में जूतों की मांग में आई तेजी

विज्ञापन
18जेएनडी20: जुलाना के बाजार में जूतों की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। सर्दी बढ़ते ही बाजारों में जूतों की मांग में तेजी देखी जा रही है। लोग ठंड से राहत के लिए आरामदायक जूतों की खरीदारी करने लगे हैं। खासतौर पर सुबह-शाम बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते जूते, बूट, स्पोर्ट्स शूज आदि बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में 50 के लगभग जूतों की दुकानें हैं और सभी पर खरीदारी हो रही है।
जूता व्यापारी दिनेश का कहना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही जूतों की मांग बढ़ने लगी थी लेकिन अब दिसंबर में ठंड का असर बढ़ते ही ग्राहकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। पुरुषों के लिए चमड़े के जूते, लेडीज बूट्स, बच्चों के स्कूल शूज और बुजुर्गों के लिए आरामदायक स्लीपर व जूते खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार ग्राहकों की पसंद ऐसे जूते हैं जो गर्मी से राहत दिलाने के साथ फिसलन से भी बचाव करे। कोहरे के कारण सड़कों पर नमी रहने से लोग ऐसे जूतों की मांग कर रहे हैं। जिनकी ग्रिप मजबूत हो। इसके अलावा युवा वर्ग में स्पोर्ट्स शूज और ट्रेंडी डिजाइन वाले जूतों की मांग भी बनी हुई है। बाजार में जूतों के दाम भी अलग-अलग हैं। साधारण जूते जहां 400 से 600 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं ब्रांडेड और चमड़े के जूतों की कीमत 1200 से 2500 रुपये तक है। बच्चों के जूते 300 रुपये से 1000 रुपये तक हैं।
फोटो कैप्शन
18जेएनडी20: जुलाना के बाजार में जूतों की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें