फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों के लिए स्नातक में कला विषय बन रहा पहली पसंद

Tue, 17 Jun 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विद्यार्थियों के लिए कला स्नातक विषय अधिक पसंद बन रहा है। स्नातक में दाखिला प्रक्रिया के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए (कला स्नातक) के दोगुना व नेकीराम शर्मा राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच गुना से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। स्नातक में दाखिले के उच्चतर शिक्षा विभाग का पोर्टल बंद हो गया है। अब विद्यार्थियों को मेरिट सूची जारी होने का इंतजार शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रदेश के महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के लिए 19 मई से 16 जून को आवेदन प्रक्रिया चली। सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन रहा। बीए पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों की अधिक रुचि देखी जा रही है।
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बीए की 800 सीटों पर 1872 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बीबीए के लिए 60 सीटों पर 254 व बीसीए की 120 सीटों पर 406 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बीए की 720 सीटों पर 3913 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीसीए में 11 गुना आवेदन के साथ 120 सीटों पर 1429 व बीबीए की 60 सीटों पर 735 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
नेकीराम महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बीए, बीबीए व बीसीए की सबसे अधिक आवेदन आए हैं। डीएचई के अनुसार दाखिला पोर्टल बंद कर दिया गया है। पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने के बाद विद्यार्थी में विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


नेकीराम महाविद्यालय में अधिक आवेदन वाले कोर्स :
कोर्स का नाम कुल सीट आवेदन
बैचलर ऑफ आर्ट 720 3913
बैचलर ऑफ कॉमर्स 320 1017
बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन 120 1429
बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस 240 1022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें