फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही पड़ सकती थी भारी, 15 अगस्त के कार्यक्रम के रिहर्सल स्थल पर उपलब्ध पानी दुषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों के दौरान रिहर्सल के लिए आने वाले बच्चों के लिए की गई प्रशासन की व्यवस्थाओं की वीरवार को पोल खुल गई। यहां प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य वेद प्रकाश पांचाल को उठाना पड़ा। यहां उपलब्ध करवाया गया पानी जैसे ही उन्होंने पीया, करीब पांच मिनट बाद ही उनको उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की जानकारी में यह मामला दिया। रिहर्सल में प्रतिदिन करीब 500 लोग आते हैं। इनमें करीब 400 स्कूली विद्यार्थी व इनके साथ अन्य स्टाफ आता है। गनीमत रही कि यह पानी किसी विद्यार्थी ने नहीं पीया।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिन से स्वच्छ भारत मिशन के स्टेट टास्क फोर्स सदस्य वेद प्रकाश पांचाल विभिन्न सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता का जायजा लेने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। ऐसे में वीरवार को वे पुलिस लाइन में उस स्थान पर पहुंचे, जहां 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम होना है। यहां पिछले कई दिन से स्कूल विद्यार्थी मास पीटी, परेड व अन्य कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। भयंकर गर्मी के बीच यदि कोई बच्चा इस पानी को पी लेता तो वह भी बीमार पड़ सकता था।
छह लाख रुपये का शौचालय नहीं प्रयोग में
करीब एक साल पहले पुलिस लाइन में नगर परिषद द्वारा करीब छह लाख रुपये से शौचालय का निर्माण करवाया गया था। आज तक यह शौचालय प्रयोग में नहीं है। इतना ही नहीं 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे बच्चों व स्टाफ के लिए भी अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अस्थायी शौचालयों की हालत भी दयनीय
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कहने को तो यहां दो अस्थायी शौचालय (मोबाइल शौचालय) उपलब्ध करवाए गए हैं, लेकिन इनमें से किसी में भी पानी नहीं है। ऐसे में इनका प्रयोग संभव नहीं है। वहीं एक मोबाइल शौचालय की छत भी टूटी हुई मिली।
संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
इस दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर वेद प्रकाश पांचाल ने यहां मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां बनाए गए शौचालय को भी शुरू करवाया जाए।
हां पानी पीने से हुई तबीयत खराब
मैं नियमित रूप से सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था की जांच कर रहा हूं। वीरवार को पुलिस लाइन में जांच की। यहां बच्चे रिहर्सल कर रहे थे। इसके पास पानी के दो टैंकर खड़े मिले। इनमें से एक से मैंने पानी पीया, इसका स्वाद बहुत खराब था। साथ ही पानी पीने के करीब पांच मिनट बाद ही उल्टियां शुरू हो गई। अब मैं स्वस्थ हूं।
- वेद प्रकाश पांचाल, सदस्य, स्टेट टास्क फोर्स, स्वच्छ भारत मिशन।
वर्जन-
यह मामला संज्ञान में आया है। स्टेट टास्क फोर्स सदस्य वेद प्रकाश पांचाल भी मुझसे मिले थे। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्होंने इस प्रकार की समस्या न होने की बात कही है।
विज्ञापन

- दर्शन यादव, सिटीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें