फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाजमंडी में पिछले साल के मुकाबले धान की आवक कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में धान की आवक पिछले साल के मुकाबले धीमी गति से हो रही हैं। अब तक मंडी में लगभग नौ लाख 702900 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी हैं। पिछले साल अब तक 11 लाख 7 हजार 498 क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी। जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई भी लेट हुई हैं।
विज्ञापन

उठान का काम धीमा होने के कारण मंडी धान से अट गई है। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यादात्तर धान 1509 और 1121 किस्म की आवक हो रही हैं। धान 1509 किस्म के भाव की बात करें तो धान 1509 के भाव 3000 रुपये से लेकर 3150 प्रति क्विंटल के रेट से भाव लगाए जा रहे हैं। 1121 किस्म के भाव 3410 रुपये से लेकर 4410 रुपये तक किसानों को मिल रहे हैं। जो कि यह भाव पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं।
बाक्स

एक दिन होगा उठान तो एक दिन होगी खरीद

मंडी एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर करसोला ने बताया कि आढ़तियों ने धान की आवक को देखते हुए फैसला लिया है कि एक दिन मंडी में खरीद बंद रहेगी और केवल उठान का काम ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे के बाद किसी भी ट्रैक्टर ट्राली की मंडी में प्रवेश नही होने दी जाएगी और साढ़े चार बजे तक मंडी से ट्रालियों को बाहर निकाला जाएगा। इससे किसानों और आढ़तियों दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन


वर्जन

मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई परेशानी नही आएगी। मंडी में बिजली पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


-कोमिला, मंडी सचिव जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें