फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को 24 जुलाई को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही युवक मनजीत ने उसको बंधक बना लिया और उसे अपने साथी कपिल के घर ले गया। यहां पर मनजीत ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसमें कपिल का भी पूरा सहयोग रहा। यह बात किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्हें इस बात का पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मनजीत तथा कपिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एसआई घनश्याम देवी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक मनजीत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे युवक कपिल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें