फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय में 88 मेधावी विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
2016 से 19 तक के शिक्षा क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लैपटॉप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने एचएसएमएस स्कीम के तहत 2016-19 तक के 88 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके साथ-साथ सक्षम में सराहनीय कार्य वाले 47 अध्यापकों को सम्मान पत्र वितरित किए। डीसी ने कहा कि जिला के समस्त सात खंड सक्षम बन चुके हैं। यह सब अध्यापक व विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ जगदीश चंद्र, सक्षम नोडल अधिकारी संदीप सिंह, डीएमएस आनंद पाल, डीएसएस रणधीर सिंह, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, एआईपीआरओ सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, शिक्षा विभाग के अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एक घंटा करना पड़ा इंतजार
समारोह दस बजे शुरू होना था। इस दौरान डीसी डॉ. आदित्य दहिया कार्यक्रम में एक घंटा देरी से पहुंचे। देेरी से पहुंचने के कारण विद्यार्थियों को एक घंटा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे मुरझाए हुए थे। जैसे ही डीसी कार्यक्रम में पहुंचे, उसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। लैपटॉप मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें