फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयु जांच के लिए उमड़ी भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, अब गांवों का समय तय

विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय के ई-दिशा केंद्र के पास आयु जांच के लिए लगाए गए शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाने के ल - फोटो : Jind
विज्ञापन
वृद्धा पेंशन के लिए जरूरी आयु प्रमाण पत्र के लिए लगाए गए आयु जांच शिविर में उचाना और अलेवा खंड से बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भग लिया। उपमंडल कार्यालय परिसर में लगाए गए आयु जांच शिविर में भीड़ अधिक होने के चलते कुछ देर तक रजिस्ट्रेशन का काम भी रोकना पड़ा। आयु प्रमाण पत्र बनवाने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होती है। ज्यादा भीड़ देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर यहां पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन बनवाई। तहसीलदार रामचरण शर्मा ने मौके पर पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करने का काम शुरू करवाया। एसडीएम राजेश कोथ द्वारा अगली बार के लिए हर गांव का हर घंटे के हिसाब से शेड्यूल बनाया है, ताकि लोगों को आयु जांच के लिए परेशान न होना पड़े। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. कपिल व डॉ. नीति मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामधारी, प्रताप, जगदीश व दलबीर ने कहा कि पहले जिला स्तर पर आयु जांच के लिए शिविर लगाया जाता था। अब ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाया जाता है, जिसका फायदा हुआ है। उचाना ब्लॉक में अलेवा ब्लॉक का भी शिविर लगाने से परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अलेवा ब्लॉक के लोगों की आयु जांच के लिए शिविर अलेवा ब्लॉक में लगाना प्रशासन सुनिश्चित करे ताकि यहां पर भीड़ ज्यादा न हो। शिविर में काफी संख्या में लोगों के आने के चलते पूरा दिन लोगों का शिविर में ही दिन गुजरा। प्रशासन ऐसी व्यवस्था करें जिससे लोगों को परेशानी न हो।
ये होगा शेड्यूल
समय और गांव
9:30 से 11 बजे तक : जीवनपुर, दिल्लूवाला, खांडा, नगूरां, हसनपुर, अलेवा, बिघाना, कटवाल, दुड़ाना, खेड़ी बुल्ला, पेगां।
11 से 12 बजे तक : शामदो, चुहडपुर, शाहपुर, बधाना, डाहोला, थुआ, संडील, मांडी कलां, लोधर, गोईयां।
12 से 1बजे तक : सुदकैन खुर्द, सुकदैन कलां, काब्रच्छा, तारखा, अलीपुरा, करसिंधु, गैंडा खेड़ा।
1 से 2 बजे तक : छातर, कुचराना कलां, कुचराना खुर्द, घोघडिय़ा, कसुहन, कालता, भौंसला, धनखड़ी, मोहनगढ़ छापड़ा, खटकड़, बड़ौदा।
2 से 3 बजे तक : खापड़, भौंगरा, बुडायन, मखंड, काकड़ोद, नचार खेड़ा, उदयपुर, दुर्जनपुर, सुरबरा, मंगलपुर, डोहाना खेड़ा।
3 से 4 बजे तक : झील, दरोली खेड़ा, भगवानपुरा, सेढ़ा माजरा, खेड़ी मंसानिया, उचाना खुर्द, उचाना कलां, पालवां।
4 से 5 बजे तक : खरकभूरा, खेड़ी सफा, घसो कलां, घसो खुर्द, डूमरखा कलां, डूमरखा खुर्द, रोज खेड़ा।
नहीं आने दी जाएगी परेशानी
हर गांव के हिसाब से शेड्यूल बनाया गया है, ताकि शिविर में आने वालों बुजुर्गों को परेशानी न हो। कर्मचारियों को इसके लिए आदेश दे दिए गए हैं। अगली बार इसी तरह से शिविर लगाकर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें