फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़ती एसोसिएशन ने लिया फैसला, हर बुधवार को मंडी बंद रखेंगे

Tue, 01 Oct 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रधान पवन लाठर की अध्यक्षता में हुई। इसमें धान खरीद की योजना बनाई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रत्येक बुधवार को मंडी की छुट्टी रहेगी। सुबह 5 से शाम 5 बजे तक बुधवार को छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली की इंट्री मंडी में होगी। शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक लोडिंग के लिए ट्रकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


मंडी प्रधान पवन लाठर ने कहा कि मंडी में जाम की स्थिति पैदा न हो और काम सुचारू रूप से चलाया जाए, इसको लेकर बैठक की गई। धान की खरीद को लेकर नियम, कानून बनाएं गए हैं, ताकि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। सुबह 5 से शाम 5 बजे के बाद अगर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी में प्रवेश करती है तो जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क पर कोई भी आढ़ती एवं किसान फसल नहीं उतारेगा। धान की ट्रॉली खाली करने के बाद उसे तुरंत मंडी से बाहर निकलवाया जाएगा। धान के जिन खरीदारों की पहले की पेमेंट बकाया है उनको मंडी में धान नहीं खरीदने दिया जाएगा। पहले की पेमेंट अदा करने के बाद ही वह धान खरीद सकते हैं। धान की पेमेंट के चेक तीन बजे के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर अगले दिन बैंक की छुट्टी रहेगी तो वह मान्य नहीं करेंगे। इसके अलावा भी कई नियम मंडी एसोसिएशन ने आपसी सहमति से बनाएं हैैं। इस अवसर पर विक्रम मलिक, तेजबीर, परमेंद्र मलिक, संदीप, सतीश, निखिल, हरिओम, सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें