21जेएनडी22: नायब तहसीलदार सुरेश कुमार। संवाद
उचाना। उचाना में करीब एक साल से रिक्त नायब तहसीलदार के पद पर सुरेश कुमार ने पद ग्रहण किया। लंबे समय से लोग रिक्त नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति की मांग कर रहे थे।
उचाना में तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पद रिक्त होने के चलते अतिरिक्त कार्यभार अन्य तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार को दिया हुआ है।
ऐसे में तहसील संबंधित कार्य प्रभावित लोगों के हो रहे थे। विधायक देवेंद्र अत्री के समक्ष भी रिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। लोगों की ये मांग अब पूरी हो गई है। तहसील संबंधित कामों को लेकर नियमित रूप से नायब तहसीलदार की नियुक्ति होने से अब लोगों को बार-बार अपने कामों को लेकर तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
तहसील में पद रिक्त होने होने से रजिस्ट्री, इंतकाल, तकसीम के कोर्ट केस एवं तहसील संबंधित अन्य कामों को लेकर लोगों को परेशानी होती है। उचाना तहसील में रिक्त पदों को लेकर दूसरी तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पास चार्ज होने से लोगों को उनके आने का इंतजार तहसील में करना पड़ता है। संवाद